राज भवन में भव्यता के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राज्यपाल लेफ्टिनेंट ( सेवानिवृत्ति ) जनरल गुरमीत सिंह ने किया ध्वजारोहण

0
img_1786769773981

उत्तराखंड के राजभवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि आज के दिन हम स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों और राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों के सर्वोच्च बलिदान, तपस्या और त्याग को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। उन्होंने सरहदों, स्नो एरिया, माउंटेस और दुर्गम इलाकों में देश की टेरिटोरियल इंटीग्रिटी (क्षेत्रीय अखंडता) और संप्रभुता की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को भी सलाम किया। ​राज्यपाल ने जोर देते हुए कहा कि आज का दिन राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सुरक्षा के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि हम पूरे राष्ट्र रूपी परिवार ने 2047 तक विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें हम सबका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान से जुड़ने और समाज में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *