देहरादून- 80वां स्वतंत्रता दिवस भाजपा कार्यालय में मनाया गया

0
img_1786770160926

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी क्रम में देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री कुंदन परिहार, मीडिया प्रभारी मानवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने देश की आजादी और मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और महानायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और विकास की नई दिशा तय की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में भी नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *