*ओवररेटिंग शिकायतों पर आबकारी विभाग सख्त*

0
IMG_20260929_133018

देहरादून में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और ग्राहकों के साथ खराब व्यवहार की शिकायतों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

विभाग का कहना है कि किसी भी शिकायत पर कार्रवाई से पहले उसकी जांच कराई जाती है। आबकारी निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिकायत का परीक्षण करने के बाद ही जुर्माना निर्धारित किया जाता है।

नई आबकारी नीति में ओवररेटिंग पर पहली और दूसरी बार एक-एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है, जबकि तीसरी बार ओवररेटिंग पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हो सकती है।

वहीं, शराब की दुकानों पर ग्राहकों के साथ खराब व्यवहार करने वाले कर्मचारियों को भी चिन्हित किया जाएगा।केपी सिंह ने कहा कि कुछ शिकायतें जांच में सही नहीं पाई जातीं, इसलिए हर शिकायत की जांच जरूरी है।

उन्होंने साफ किया कि लाइसेंस की आड़ में राजस्व को नुकसान पहुंचाने या नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी लाइसेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने वाले कर्मचारियों पर भी विभाग कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *