*कालिंदी खाल ट्रैक पर सभी 19 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू*

0
IMG_20260929_134802

उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक पर फंसे सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। खराब मौसम, लगातार बारिश और बर्फबारी के बीच एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाकर सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित बाहर निकाला और हर्षिल पहुंचाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान में मौसम की वजह से कई बार मुश्किलें सामने आईं, लेकिन मौसम में सुधार के साथ अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया गया और सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित बचा लिया गया।

रेस्क्यू अभियान की सफलता पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान हमेशा से आपदा और संकट के समय मुस्तैदी के साथ लोगों की मदद करने की रही है। सरकार और राहत-बचाव टीमें हर जीवन को सुरक्षित बचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *