*भाजपा का कांग्रेस के ऊपर पलटवार बेबुनियाद लगा रही है सरकार पर कांग्रेस आरोप*

0
IMG_20261017_141040

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कही आरोप लगाए अंकिता भंडारी हत्याकांड मैं चल रही सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति के साथ चल रहे विवाद पर भी कांग्रेस प्रभारी ने कई सवाल खड़े किए इसी के साथ ही बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी से लेकर प्लेन जैसे कई मुद्दों पर आज उन्होंने सरकार को गिरने का काम किया तो।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर सवाल खड़े किए  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विश्वजीत नेगी ने कहा कि कांग्रेस इस वक्त अपनी लगातार हो रही हार की वजह से छटपटा रही है और यह कांग्रेस की छटपटाहट है जो कांग्रेस इस तरीके से बे बुनियाद आरोप लगाने का काम कर रही है

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरू से ही सख्त कार्यवाही करी है और सरकार की पैरवी का ही नतीजा है कि तीनों दोषी आज जेल के अंदर है और कारावास की सजा उनको मिली है इसी के साथ ही रेखा आर्य के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि उसे मामले में एसआईटी गठित हो चुकी है और एसआईटी जांच करेगी और जांच में जो भी निकल कर आएगा उसे पर आगे कार्रवाई होगी लेकिन कांग्रेस इस मामले में सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *