*भाजपा का कांग्रेस के ऊपर पलटवार बेबुनियाद लगा रही है सरकार पर कांग्रेस आरोप*
उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कही आरोप लगाए अंकिता भंडारी हत्याकांड मैं चल रही सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति के साथ चल रहे विवाद पर भी कांग्रेस प्रभारी ने कई सवाल खड़े किए इसी के साथ ही बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी से लेकर प्लेन जैसे कई मुद्दों पर आज उन्होंने सरकार को गिरने का काम किया तो।
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर सवाल खड़े किए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विश्वजीत नेगी ने कहा कि कांग्रेस इस वक्त अपनी लगातार हो रही हार की वजह से छटपटा रही है और यह कांग्रेस की छटपटाहट है जो कांग्रेस इस तरीके से बे बुनियाद आरोप लगाने का काम कर रही है
उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरू से ही सख्त कार्यवाही करी है और सरकार की पैरवी का ही नतीजा है कि तीनों दोषी आज जेल के अंदर है और कारावास की सजा उनको मिली है इसी के साथ ही रेखा आर्य के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि उसे मामले में एसआईटी गठित हो चुकी है और एसआईटी जांच करेगी और जांच में जो भी निकल कर आएगा उसे पर आगे कार्रवाई होगी लेकिन कांग्रेस इस मामले में सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है।
