लखपति दीदी योजना को लेकर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 का आयोजन

0
img_1787295994636

देहरादून के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, खजान दास और गणेश जोशी मौजूद रहे। वहीं सांसद नरेश बंसल समेत कई विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाएं और स्वयं सहायता समूहों की सदस्य शामिल हुईं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया। सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में अब तक तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसी कड़ी में आने वाले समय में करीब दो लाख और महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का कहना है कि स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *