देहरादून- कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों की कमी – भाजपा
2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज होते ही सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गये है। इस कड़ी में सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि कांग्रेस पार्टी दावेदारी कर रहे कार्यकर्ताओं का इंटरनल सर्वे कराने पर जोर देने जा रही है। वही भाजपा ने कांग्रेस के इस विषय को लेकर तंज कसा है। भाजपा विधायक विनोद चमोली के अनुसार सर्वे कराना तो बहाना है, बल्कि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की भारी कमी है। चमोली ने कहा कि भाजपा लगातार कई विधानसभाओं में जीत दर्ज कर रही है और पार्टी पूरी तैयारी में है। लेकिन कांग्रेस की हालत यह है कि उसे उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस जल्दी जल्दी बताए कि वह किसे मैदान में उतार रही है, ताकि भाजपा भी अपनी रणनीति तय कर सके। भाजपा विधायक ने कहा कि चुनाव में उम्मीदवार का होना बहुत जरूरी है। वही जब तक सामने कोई उम्मीदवार नहीं होगा, तो लड़ाई किससे लड़ी जाएगी। यह कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई है।
