*हरीश रावत गुगली मास्टर- बोले त्रिवेंद्र*

0
IMG_20261002_144445

हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तंज कसा है।

उन्होंने हरीश रावत को गुगली मास्टर बताते हुए कहा कि उनके अगले कदम का अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन वह जो भी करते हैं, कांग्रेस के लिए ही करते हैं। हरिद्वार से लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरीश रावत की सियासी सक्रियता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरीश रावत के बाल किस करवट बैठेंगे, इसका पता नहीं चलता।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत समय-समय पर कांग्रेस को ही असमंजस में डालते रहते हैं। त्रिवेंद्र ने साफ किया कि हरीश रावत की राजनीतिक सक्रियता से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अब त्रिवेंद्र के इस बयान के बाद हरिद्वार की सियासत में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *