*मिशन 2027 को लेकर बीजेपी की अहम बैठक*
उत्तराखंड में मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव और दोनों सहप्रभारी के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बीजेपी कार्यालय में मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी जुटने लगे हैं।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रदेश कार्यकारिणी से औपचारिक परिचय होगा।
साथ ही संगठन के कामकाज की समीक्षा, आगामी चुनावी रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
बैठक का मुख्य फोकस मिशन 2027 के तहत संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर रहेगा।
